Google Map Updates 2021
Google Map में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आपकी लाइफ पर क्या होगा असर
Google Map में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आपकी लाइफ पर क्या होगा असरयह Google Map की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।
Google Map के इन बदलावों की वजह से यूजर्स की लाइफ कई मामलों में आसान हो जाएगी। मतलब यूजर्स को लाइव ट्रैफिक की जानकारी मिलेगी। साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में होने की भीड़ का जानकारी हासिल कर पाएंगे। MORE INFORMATION CLICK HERE
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google के सालाना इवेंट Google IO 2021 में कई बड़े ऐलान किये गये हैं। इन्हीं में से एक ऐलान Google Map को लेकर किया गया है। Google के मुताबिक आने वाले दिनों में Google Map को 5 बड़े अपग्रेड दिये जाएंगे। Google Map के इन बदलावों की वजह से यूजर्स की लाइफ कई मामलों में आसान हो जाएगी। मतलब यूजर्स को लाइव ट्रैफिक की जानकारी मिलेगी। साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में होने की भीड़ का जानकारी हासिल कर पाएंगे। यह सारी जानकारी Google Map के जरिए आपके फोन में उपलब्ध रहेगी। आइए जानते हैं इनके बार में विस्तार से -CLICK HERE
हार्ड ब्रेकिंग मोमेंट से मिलेगा छुटकारा
Google की तरफ से iOS और एंड्राइड यूजर के लिए ग्लोबली Google Map के रूट को अपडेट किया जाएगा। इससे यूजर्स को सबसे कम हार्ड ब्रेकिंग वाले रूट को उपलब्ध कराया जाएगा। हार्ड ब्रेकिंग मोमेंट ट्रैफिक जाम की वजह से पैदा होते हैं, जहां ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिसके चलते कई बार एक्सीडेंट होने की संभावना रहती है। साथ ही रोड़ की कंफ्यूजन और रोड बंद होने की जानकारी मिलेगी। Google के दावे के मुताबिक नई टेक्नोलॉजी रोड एक्सीडेंट में कमी लाएगी। नई टेक्नोलॉजी की मदद से Google Map छोटे रूट के मुकाबले सुरक्षित रूट दिखाएगा।
इनडोर गैदरिंग लाइव इंफॉर्मेंशन
Google Map आने वाले दिनों में होटल, एयरपोर्ट, ट्रेन स्टेशन, म्यूजियम पब्लिक प्लेस, रेस्टोरेंट, मॉल जैसी जगह की लाइव गैदरिंग के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे किसी जगह विजिट करने से पहले भीड़भाड़ के बारे में पता लगाया जा सकेगा। साथ ही Google AR (augmented reality) की मदद से स्ट्रीट व्यू की सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही रोड़ के नाम के बारे में पता लगाया जा सकेगा। आपको कहां विजिट करना चाहिए, Google Map इसके बारे में भी जानकारी देगा। यह फीचर्स 100 देशों की आउटडोर लोकेशन की जानकारी को अपलोड करेगा।
Maps पर रूट की मिलेगी डिटेल इन्फॉर्मेंशन
Google Map में जल्द रूट के अलावा आसपास की अन्य जानकारी जैसे क्रॉसवॉक, साइडवॉक मिलेगी। साथ ही कौन से एरिया में व्हील चेयर उपलब्ध है, इसकी भी डिटेल जानकारी को Google Map से हासिल किया जा सकेगा। Google Map की ये सुविधा कई शहरों में उपलब्ध है। साथ ही कंपनी 50 अन्य शहरों में साल 2012 के अंत तक इस सुविधा को उपलब्ध कराएगा।
होटल रेस्टोरेंट की मिलेगी जानकारी
Google Map जल्द होटल रेस्टोरेंट, मॉल और कॉफी हाउस विजिट करने का नोटिफिकेशन भेजेगा। दरअसल Google आपके डेली एक्टिविटी के आधार पर कुछ सुझाव देगा कि आखिर आपको कहां विजिट करना चाहिए। अगर आप कभी कभी होटल, मॉल या फिर बार विजिट करते हैं, तो आपको Google की तरफ से शानदार होटल मॉल और स्टोरेंट सर्च करने में मदद मिलेगी।
भीड़भाड़ की मिलेगी जानकारी
कोरोनावायर के दौर के बाद भी लोग घर से बाहर भीड़भाड़ वाले इलाकों में विजिट करने से परहेज करेंगे। ऐसे में Google Map क्राउडेड प्लेस को नजरअंदाज करेगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो करने का सुझाव देगी। Google Map में आने वाले दिनों में भीड़भाड़ वाले ज्यादा से ज्यादा इलाकों की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी।


No comments:
Post a Comment
don't wrong word or spam comments