Live Jaankari

Live Jaankari : is blog site pe camputer laptops mobile applications software technology youtube facebook air conditioner repairing tips and tricks se releted post milenge

Wednesday, 21 July 2021

बैंक खाते से किसी ने पैसे उड़ा लिए तो क्या करना चाहिए, कैसे मिलेंगे पूरे पैसे वापस? ऑनलाइन फ्रॉड इन इंडिया

 

amresh11 tech bank robary cyber crime

बैंक खाते से किसी ने पैसे उड़ा लिए तो क्या करना चाहिए, कैसे वापस मिलेगी पूरी रकम 

दुनिया जितनी तेजी से डिजिटल हो रही है उतनी ही तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं. सबसे ज्यादा बैंकिंग ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. बल्कि कोरोना काल में ऑनलाइन ठगी तेजी से बढ़ी है. हैकर्स अकाउंट की सारी जानकारी निकाल कर खाते से पैसे उड़ा ले रहे हैं.


नई दिल्ली . दुनिया जितनी तेजी से डिजिटल हो रही है उतनी ही तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं. सबसे ज्यादा बैंकिंग ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. बल्कि कोरोना काल में ऑनलाइन ठगी तेजी से बढ़ी है. हैकर्स अकाउंट की सारी जानकारी निकाल कर खाते से पैसे उड़ा ले रहे हैं.

कैसे मिलेंगे पूरे पैसे वापस?


बैंक और आरबीआई भी लगातार अपने ग्राहकों को सतर्क करते रहते हैं . किसी तरह की जानकारी या ओटीपी शेयर करने से बचने की सलाह दी जाती है. साथ बैंक किसी तरह ऑनलाइन ठगी होने तुंरत बैंक को सूचना देने की सलाह देते हैं. तुरंत सूचना देकर आप अपना नुकसान कम कर सकते हैं. आइए जानें इसके बारे में…


कैसे मिलेंगे पूरे पैसे वापस?


ज्यादातर लोगों के मन में अब सवाल उठता है कि अगर ऐसा कोई ट्रांजेक्शन हुआ है तो पैसा कैसे वापस मिलेगा? साथ ही बैंक खाते से पैसे निकलने पर शिकायत कर भी दी तो बैंक पैसे कहां से लौटाएगा. दरअसल, बैंकों की तरफ से ऐसे साइबर फ्रॉड के मद्देनजर इंश्योरेंस पॉलिसी ली जाती है. बैंक आपके साथ हुए फ्रॉड की सारी जानकारी सीधे इंश्योरेंस कंपनी को बताएगा और वहां से इंश्योरेंस के पैसे लेकर आपके नुकसान की भरपाई करेगा. साइबर फ्रॉड से बचने के लिए इंश्योरेंस कंपनियां भी लोगों को सीधे कवरेज दे रही हैं.


No comments:

Post a Comment

don't wrong word or spam comments